एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के लिये पदार्पण करेंगे लेग स्पिनर स्वीपसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्वीपसन ने आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के साथ पांच साल पहले दौरा किया था लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके थे ।

खेल की खबरें | दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के लिये पदार्पण करेंगे लेग स्पिनर स्वीपसन

स्वीपसन ने आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के साथ पांच साल पहले दौरा किया था लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके थे ।

आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा ,‘‘ वह अच्छे प्रदर्शन को बेताब है और हम सब भी । वह भले ही खेल नहीं पाया हो लेकिन टीम का हिस्सा रहा है । हमें खुशी है कि उसे मौका मिल रहा है ।’’

वह टीम में जोश हेजलवुड की जगह लेंगे । रावलपिंडी की सपाट पिच पर पहला टेस्ट ड्रॉ खेलने वाली आस्ट्रेलियाई टीम में यही बदलाव किया गया है ।

रावलपिंडी स्टेडियम की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने औसत से नीचे करार दिया है । दूसरे टेस्ट के लिये भी धीमी और नीची उछाल वाली पिच बनाई गई है ।

स्वीपसन ने 51 प्रथम श्रेणी मैचों में 33 . 45 की औसत से 154 विकेट लिये हैं । रावलपिंडी में अनुभवी आफ स्पिनर नाथन लियोन 78 ओवर डालने के बाद एक ही विकेट ले सके थे ।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली और फहीम अशरफ अब फिट हैं और चयन के लिये उपलब्ध भी । अशरफ कोरोना संक्रमण के शिकार थे लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है ।

कप्तान बाबर आजम ने यह नहीं बताया कि दोनों अंतिम एकादश में होंगे या नहीं । अगर इन दोनों को मौका मिलता है तो तेज गेंदबाज नसीम शाह और हरफनमौला इफ्तिखार अहमद को बाहर रहना होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).