खेल की खबरें | अमित मिश्रा के विकल्प के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े लेग स्पिनर प्रवीण दुबे

दुबई, 19 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को कर्नाटक के लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा के विकल्प के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा। मिश्रा अंगुली में फ्रेक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं।

कर्नाटक के 27 साल के लेग स्पिनर दुबे ने अपनी घरेलू टीम की ओर से 14 टी20 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान 6.87 रन प्रति ओवर की गति से रन दिए।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: चेन्नई सुपर किंग्स -राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में चाहिए जीत, इन खिलाडियों पर होगी नजर.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ड्रीम 11 इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे टूर्नामेंट में अमित मिश्रा के विकल्प के तौर पर 27 साल के लेग स्पिनर प्रवीण दुबे को अनुबंधित करने की दिल्ली कैपिटल्स आज घोषणा करता है।’’

शारजाह में तीन अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान मिश्रा के दायें हाथ की अंगुली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

यह भी पढ़े | गुरुग्राम: IPL मैच पर सट्टा लगाने वाले 2 गिरफ्तार, 3 LED टीवी-एक मोबाइल फोन और एक नोटबुक बरामद.

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘37 साल के इस गेंदबाज की सर्जरी हुई और फिलहाल वह चोट से उबर रहा है।’’

दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है और मंगलवार को उसे किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)