जरुरी जानकारी | सात प्रमुख शहरों में सितंबर तिमाही में पट्टे पर कार्यालय स्थल मांग 50 प्रतिशत घटी: रिपोर्ट

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर कोविड- 19 महामारी का असर कंपनियों की विस्तार योजनाओं पर लगातार बना हुआ है। जुलाई से सितंबर तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थल पट्टे पर लेने में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 54 लाख वर्गफुट रह गई। संपत्ति क्षेत्र की सलाहकार कंपनी जेएलएल इंडिया ने यह जानकारी दी है।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलूरू इन सात शहरों में कार्यालय स्थल की मांग दूसरी तिमाही के दौरान 1.09 करोड़ वर्गफुट रही थी जो कि इस साल इसी अवधि में घटकर 54 लाख वर्गफुट रह गई। इस प्रकार कार्यालय स्थल पट्टे पर लेने की मांग में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

यदि जनवरी से सितंबर 2020 अवधि की बात की जाये तो इस दौरान 1.73 करोड़ वर्गफुट कार्यालय स्थल पट्टे पर लिया गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि पर लिये गये कार्यालय स्थल के मुकाबले 47 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। एक साल पहले इसी अवधि में 3.27 करोड़ वर्गफुट कार्यालय स्थल पट्टे पर लिया गया।

जेएलएल इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत में सितंबर 2020 को समाप्त तिमाही में शुद्ध रूप से 54 लाख वर्गफुट कार्यालय स्थल की मांग रही। यह आंकड़ा जून में समाप्त वर्ष की पहली तिमाही की मांग के मुकाबले 64 प्रतिशत अधिक रहा।’’

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

कार्यालय स्थल की मांग के तौर पर जुलाई - सितंबर के दौरान बेंगलूरू सबसे शीर्ष पर रहा। उसके बाद हैदराबाद का स्थान रहा। इन शहरों में क्रमश: 27.20 लाख और 15.40 लाख वर्गफुट कार्यालय स्थल को लिया गया। उसके बाद पुणे, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली एनसीआर और कोलकाता का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)