जरुरी जानकारी | ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का शेयर पहले दिन के कारोबार में 78 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्रा बुकिंग मंच इक्सिगो का परिचालन करने वाली ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का शेयर मंगलवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के बाद निर्गम मूल्य 93 रुपये से 78 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 18 जून यात्रा बुकिंग मंच इक्सिगो का परिचालन करने वाली ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का शेयर मंगलवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के बाद निर्गम मूल्य 93 रुपये से 78 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 135 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 45.16 प्रतिशत अधिक है। अंत में यह 74.18 प्रतिशत बढ़कर 161.99 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर यह 48.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 138.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 78.19 प्रतिशत की उछाल के साथ 165.72 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,275.87 करोड़ रुपये रहा।

दिन में बीएसई पर कंपनी के 76.43 लाख शेयरों और एनएसई पर 964.60 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 98.10 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ का आकार 740 करोड़ रुपये था और इसमें 120 करोड़ रुपये तक के नए शेयर शामिल थे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 88 से 93 रुपये प्रति शेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\