देश की खबरें | बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में: पुलिस महानिदेशक

कोलकाता, चार जुलाई पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय ने मंगलवार को कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है और पुलिस आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की छिटपुट घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रही है।

मालवीय के अनुसार, यह कहना सही नहीं है कि पंचायत चुनावों से पहले व्यापक हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव नहीं होते हैं तब भी छिटपुट घटनाएं होती हैं।

डीजीपी ने कहा, “राज्य में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। दो, तीन घटनाएं हुई हैं और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।”

डीजीपी ने कहा कि वह पंचायत चुनाव के बाद आंकड़े उपलब्ध कराएंगे, ताकि पता चल सके कि हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं या कम हुई हैं।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को बिहार और झारखंड के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि चुनाव के दौरान अपराधियों की किसी भी अंतर-राज्यीय आवाजाही को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को कहा था कि “कुछ इलाकों में हिंसा है” और मानव रक्त की हर बूंद महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)