खेल की खबरें | लतीफ ने कहा, पाक और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला के परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि उनके देश और इंग्लैंड के बीच आगामी श्रृंखला के परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है क्योंकि दोनों टीमें कोविड-19 महामारी के कारण अप्रत्याशित परिस्थितियों में खेलेंगी।

कराची, 23 जून पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि उनके देश और इंग्लैंड के बीच आगामी श्रृंखला के परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है क्योंकि दोनों टीमें कोविड-19 महामारी के कारण अप्रत्याशित परिस्थितियों में खेलेंगी।

पाकिस्तानी टीम 28 जून को इंग्लैंड के लिये रवाना होगी लेकिन उसके तीन खिलाड़ियों के कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव पाये जाने से उसकी परेशानियां बढ़ गयी है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 30 जुलाई को लार्ड्स में शुरू होगा जबकि तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 29 अगस्त से हैंडिंग्ले में खेली जाएगी।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के 3 क्रिकेटर हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, पीसीबी ने की पुष्टी.

लतीफ ने कहा, ‘‘यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि पाकिस्तान श्रृंखला जीत पाएगा या नहीं क्योंकि इस बार परिस्थितियां पूर्व के दौरों की तुलना में काफी भिन्न होंगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछली बार यूनिस खान और मिसबाह उल हक के बिना हमारे बल्लेबाज इंग्लैंड में संघर्ष करते नजर आये थे। ’’

यह भी पढ़े | The Undertaker Announces Retirement: मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को खास अंदाज में दी बधाई.

पाकिस्तान ने 2018 में लार्ड्स में पहला टेस्ट मैच जीता था लेकिन हैंडिग्ले में दूसरे टेस्ट मैच में उसे हार मिली थी।

पाकिस्तान की तरफ से 37 टेस्ट मैच खेलने वाले लतीफ को नहीं लगता कि टीम में 29 खिलाड़ी और 14 अधिकारी होने के बावजूद प्रबंधन से जुड़ी कोई समस्या पैदा होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसी कोई समस्या नजर नहीं आती क्योंकि मुख्य कोच मिसबाह शांतचित इंसान है जिसने निजी तौर पर कभी किसी का रास्ता नहीं रोका। मुझे लगता है कि इस कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस तरह के बड़े दल की जरूरत भी है। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\