एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर ढेर : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया जो आम नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हुए हमलों में शामिल रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर ढेर : पुलिस

श्रीनगर, नौ अप्रैल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया जो आम नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हुए हमलों में शामिल रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम निवासी निसार अहमद डार उर्फ मुसैब के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के शिरहामा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जिसका बल ने भी माकूल जवाब दिया और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

उन्होंने कहा, ''मुठभेड़ के दौरान छिपा हुए आतंकवादी को मार गिराया गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया।''

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मारा गया आतंकी पिछले साल अप्रैल से सक्रिय था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने सुरक्षा बलों के संयुक्त दल की प्रशंसा की और आतंकवादी को मार गिराने को बड़ी कामयाबी करार दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि निसार अहमद डार कई आम नागरिकों और बाहर से आकर काम करने वाले मजदूरों की हत्या में संलिप्त रहा था। इसके अलावा, वह सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले में भी शामिल रहा था।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से शस्त्र एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).