जरुरी जानकारी | लार्सन एण्ड टुब्रो को घरेलू बाजार में आर्डर प्राप्त हुये

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर ढांचागत सुविधायें खड़ी करने वाली कंपनी लार्सन एण्ड टुब्रो (एल एण्ड टी) ने सोमवार को कहा कि उसे घरेलू बाजार में विभिन्न कारोबार के लिये कई आर्डर प्राप्त हुये हैं।

कंपनी ने इन आर्डर के बारे में पूरा ब्योरा तो नहीं दिया है लेकिन यह कहा है कि ये आर्डर ‘‘महत्वपूर्ण’’ श्रेणी में आते हैं। अनुबंध के वर्गीकरण के मुताबिक आर्डर की कीमत 1,000 करोड़ रुपये से लेकर 2,500 करोड़ रुपये के दायरे में है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

एल एण्ड टी ने एक नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘एल एण्ड टी की निर्माण इकाई ने एक प्रमुख ग्राहक से उसके विविध कारोबार से संबंधित महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त किये हैं।’’

एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन की जल एवं उत्प्रवाही शोधन व्यवसाय को गुजरात सरकार के नर्मदा जल संसाधन, जलापूर्ति एवं कल्पसार विभाग से तापी- करजन पाइपलाइन लिंक सिंचाई योजना से फिर से आर्डर प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

कंपनी ने कहा कि इसके तहत गुजरात में सूरत और तापी जिले में 16,919 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिये उकई जलाशाय से 14.2 घनमीटर प्रति सैंकंड पानी को पहुंचाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)