खेल की खबरें | आलोचना के बावजूद आस्ट्रेलिया के कोच बने रहना चाहते हैं लैंगर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेलने वाली भारतीय टीम से मिली हार के बाद से आलोचना का सामना कर रहे आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है ।

ग्रोस आइलेट, नौ जुलाइ्र अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेलने वाली भारतीय टीम से मिली हार के बाद से आलोचना का सामना कर रहे आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है ।

इस साल जनवरी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराकर टेस्ट श्रृंखला जीती थी ।

भारतीय टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं थे और चोट के कारण कई अन्य खिलाड़ी भी बाहर थे ।

लैंगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले कहा ,‘‘कुछ बातें बड़ी कन्फ्यूज करने वाली थी । सच कहूं तो मैं काफी आहत भी हुआ । पिछले तीन साल से मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर बोर्ड और सीईओ और हाई परफार्मेंस मैनेजर को लगता है कि मैं कोच के रूप में सही हूं तो मेरा पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं । मुझे अपने काम से प्यार है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं भारत से वह श्रृंखला हारना नहीं चाहता था । कोई भी हारना नहीं चाहता । मैं अपने काम के प्रति समर्पित हूं । मुझे अपना काम पसंद है । मुझे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से प्यार है । मुझे खिलाड़ियों से प्यार है । मुझे उम्मीद है कि पिछले तीन साल से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया आगे भी जारी रहेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी