एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन, एक हजार पर्यटक फंसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमालयी राज्य उत्तरी सिक्किम में भीषण बारिश से भूस्खलन हो जाने के कारण वहां करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन, एक हजार पर्यटक फंसे

गंगटोक, 25 अप्रैल हिमालयी राज्य उत्तरी सिक्किम में भीषण बारिश से भूस्खलन हो जाने के कारण वहां करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चुंगथांग में बृहस्पतिवार को पर्यटकों के करीब 200 वाहन फंस गए और ये लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं।

चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलिस के अनुसार, लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग में और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने सभी ‘टूर ऑपरेटर’ को निर्देश दिए हैं कि वे शुक्रवार को और अग्रिम आदेशों तक पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम नहीं लेकर आएं।

प्राधिकारियों ने 25 अप्रैल को इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को दिए गए सभी ‘परमिट’ निरस्त कर दिए हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाली सड़कें इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं।

लाचुंग और लाचेन पर्वतीय क्षेत्र हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही गुरुडोंगमार झील तथा युमथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के समीप होने के कारण प्रसिद्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).