देश की खबरें | लालू की बेटियों ने रोचक और तंज भरे ट्वीट के साथ भोजपुरी वीडियो पोस्ट किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की दो पुत्रियां ने मंगलवार को रोचक व तंज भरे ट्वीट किए। एक बेटी ने अपने ट्वीट में संकेत दिया कि बिहार में सरकार बदलने वाली है, तो दूसरी ने बिहार को महान राजनीतिज्ञ चाणक्य का पर्याय बताया।
नयी दिल्ली, नौ अगस्त बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की दो पुत्रियां ने मंगलवार को रोचक व तंज भरे ट्वीट किए। एक बेटी ने अपने ट्वीट में संकेत दिया कि बिहार में सरकार बदलने वाली है, तो दूसरी ने बिहार को महान राजनीतिज्ञ चाणक्य का पर्याय बताया।
रोहिणी आचार्य ने अपने एक ट्वीट में भोजपुरी गाना ‘लालू बिना चालू बिहार ना होई’ का वीडियो साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘‘ राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं, लालटेनधारी।’
लालटेन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का चुनाव चिह्न है।
आचार्य ने अपने पिता को ‘किंगमेकर’ करार देते एक पोस्टर भी साझा किया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ सत्ता की भूख, पूरे देश से एक दिन भाजपा को ले डूबेगी।’’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा के लोगों ने हमें ‘डीपी’ बदलने को कहा था, हम लालूवादियों ने सरकार ही बदल दी।’’
लालू यादव की सबसे छोटी पुत्री राज लक्ष्मी यादव ने ट्विटर पर अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर लगाई है जिसमें वह अपने बच्चों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ शंखनाद! पहले दी पंख, अब देंगे उड़ान। चाणक्य मतलब बिहार, बिहारी मतलब चाणक्य। फर्जी चाण्क्यगिरी बिहार के बाहर चलाइयेगा। बोले बिहार- तेजस्वी भवः सरकार।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)