राबड़ी आवास में सीढ़ी से गिरे लालू प्रसाद यादव, कंधे में फ्रैक्चर
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रविवार को सीढ़ियों पर से गिरने के बाद कंधे में फ्रैक्चर हो गया और उनकी पीठ में चोट लग गई. लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं.
पटना, तीन जुलाई: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रविवार को सीढ़ियों पर से गिरने के बाद कंधे में फ्रैक्चर हो गया और उनकी पीठ में चोट लग गई. लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं. वह घर की सीढ़ियों पर से गिर गए.
कई स्वास्थ्य जटिलताओं से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल ले जाया गया. लालू के करीबी सहयोगी ने कहा, ‘‘जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर दिखा. प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर ने दवाएं लिखकर उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी है. कंधे और पीठ में दर्द के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है.
रांची में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो को कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

