एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लक्ष्य और प्रियांशु इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके हमवतन प्रियांशु राजावत ने मंगलवार को यहां अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

खेल की खबरें | लक्ष्य और प्रियांशु इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में

जकार्ता, चार जून भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उनके हमवतन प्रियांशु राजावत ने मंगलवार को यहां अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

लक्ष्य ने पहले दौर में सिर्फ 40 मिनट में जापान के केंटा सुनेयामा को 21 . 12, 21 . 17 से हराया जबकि प्रियांशु ने ऑल इंडियन मुकाबले में हमवतन एचएस प्रणय को 21 . 17, 21 . 12 से हराया।

फ्रेंच ओपन और आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल करने वाले सेन का सामना अब जापान के केंटा निशिमोतो से होगा जिन्होंने इंडोनेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग को 17 . 21, 21 . 11, 21 . 8 से हराकर उलटफेर किया।

प्रियांशु अगले दौर में थाईलैंड के आठवें कुनलावुत वितिदसार्न से भिड़ेंगे।

भारत के किरण जॉर्ज को चीन के हांग यांग वेंग के हाथों 21 . 11, 10 . 21, 20 . 22 से पराजय झेलनी पड़ी ।

मिश्रित युगल में भारत के बी सुमीत रेड्डी और सिक्की रेड्डी ने अमेरिका के विंसन चियू और जेनी गेइ को 18 . 21, 21 . 16, 21 . 17 से हराया । अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के सि वेइ झेंग और कियोंग हुआंग तथा इंडोनेशिया के रेहान नौफाल कुशारजांतो और लिसा आयु कुसुमवती के बीच होने वाले मैच की विजेता जोड़ी से होगा ।

त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने भी यू पेई चेंग और यू सिंग सुन की चीनी ताइपे की जोड़ी को 21 . 15, 21 . 11 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मायु मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा की जापान की सातवीं वरीय जोड़ी से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).