खेल की खबरें | लक्षिता , अंतिमा, सिद्धार्थ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ एशियाई अंडर20 चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात की लक्षिता विनोद एस ने 1500 मीटर में सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन के साथ एएफआई राष्ट्रीय जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता ।

तिरूवन्नमलाई, 28 अप्रैल गुजरात की लक्षिता विनोद एस ने 1500 मीटर में सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन के साथ एएफआई राष्ट्रीय जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को स्वर्ण पदक जीता ।

दिल्ली की रूही बोरा ने भी सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन करके दक्षिण कोरिया में जून में होने वाली एशियाई अंडर 20 चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया ।

लक्षिता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इससे पहले 4 : 27.38 सेकंड था जब उसने फ्रांस में पिछले साल रजत पदक जीता था ।

उत्तर प्रदेश की अंतिमा पाल ने 5000 मीटर में 16 : 47.59 सेकंड का समय निकालकर जीत दर्ज की । वहीं मध्यप्रदेश की बुशरा खान भी क्वालीफाई करने में कामयाब रही ।

पुरूषों के शॉटपुट में सिद्धार्थ चौधरी ने 19 . 11 मीटर के सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन के साथ क्वालीफाई किया । दिल्ली के जयदेव डिक्का भी क्वालीफाई करने में कामयाब रहे ।

पहले दिन दस खिलाड़ियों ने क्वालीफाइंग आंकड़े को छुआ ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\