देश की खबरें | जज के स्टेनों के घर से लाखों रुपये की चोरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के देहात थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में चोरों ने एक जज के स्टेनो के घर से लाखों रुपये कीमत का सामान चुरा लिया।

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), आठ अक्टूबर जिले के देहात थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में चोरों ने एक जज के स्टेनो के घर से लाखों रुपये कीमत का सामान चुरा लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, सभी दीपावली मनाने गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं।

पुलिस ने बताया कि वैशाली कालोनी में रहने वाले सुनील कुमार जिले की एक अदालत में स्टेनो के पद पर तैनात हैं। वह दीवाली मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ सोनभद्र गए थे। जिस कारण मकान पर ताला लगा हुआ था।

उन्होंने बताया कि रविवार को गांव से लौटने पर उन्होंने मकान के ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\