धार(मप्र), 10 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नवगठित ‘लाडली बहना सेना’ (एलबीएस) के सदस्यों को शपथ दिलाई और कहा कि यह सेना राज्य में महिला सशक्तिकरण के सपने को साकार करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एलबीएस का गठन महिलाओं के लिए बनाई गई सरकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए किया गया है ताकि वे लाभ उठा सकें और सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
चौहान ने धार जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर मोहनखेड़ा क्षेत्र में एलबीएस के पहले सम्मेलन में कहा, ‘‘एलबीएस राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के सपने को साकार करने में मदद करेगी।’’
धार में चौहान ने नवगठित सेना के सदस्यों को महिलाओं के उत्थान, कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम करने की शपथ दिलाई।
महिलाओं ने नशा मुक्ति, बिजली संरक्षण, स्वच्छता, बालिका सुरक्षा, पानी बचाने और महिलाओं के समग्र कल्याण के लिए काम करने का संकल्प लिया।
बाद में संवाददाताओं से बातचीत में चौहान ने कहा कि ‘लाडली बहना सेना’ शुरू की गई है और सदस्यों का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि एलबीएस मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण में एक नया अध्याय जोड़ेगा।’’
एक अधिकारी के अनुसार सक्रिय आंगनबाड़ी (ग्रामीण बाल देखभाल केंद्र) कार्यकर्ताओं को एलबीएस का समन्वयक बनाया गया है।
अधिकारी ने कहा, सरकार ने खासकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को समूह बनाने के लिए प्रेरित किया है।
चौहान ने छह मार्च को भोपाल में एलबीएस स्थापित करने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा था कि एलबीएस सदस्य उन बिचौलियों की जांच करेंगे जो महिलाओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करने के लिए उनसे कमीशन लेते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY