लेह, 25 अक्टूबर लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के यहां हुए मतदान की सोमवार को होने वाली मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को हुए मतदान में प्रयोग हुई इलेट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और मत पेटियों को राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
कुल 89,776 पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने 26 चुनाव क्षेत्रों में 294 मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार को मताधिकार का प्रयोग किया।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypolls 2020: एमपी उपचुनाव में उतरे 18 फीसदी उम्मीदवारों पर हैं आपराधिक मामले.
इस चुनाव में 94 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं जिसमें से भाजपा और कांग्रेस के 26-26 उम्मीदवार हैं।
आम आदमी पार्टी ने भी पहली बार इस चुनाव में अपने 19 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने चुनाव में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है।
एक अधिकारी ने कहा, “मतगणना कल (सोमवार) सुबह नौ बजे शुरू होगी। इसके लिए मतगणना स्थल के पास तीन स्तरीय सुरक्षा समेत अभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।”
उन्होंने कहा कि मतगणना हाल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और स्ट्रांग रूम, चौबीस घंटे सीआरपीएफ की निगरानी में है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY