देश की खबरें | लद्दाख झड़प: भारतीय सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे: प्रधानमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
नयी दिल्ली, 17 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
कोरोना वायरस महामारी पर मुख्यमंत्रियों के साथ डिजिटल बैठक के दूसरे दिन अपने बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन उकसाये जाने पर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
यह भी पढ़े | लद्दाख में चीन की दुस्साहस पर पीएम मोदी ने कहा- भारत शांति चाहता है, लेकिन उकसाने पर देगा माकूल जवाब.
उन्होंने कहा कि हमारे लिए, देश की एकता और संप्रभुता सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा कोशिश की है कि मतभेद विवाद न बनें।
यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: लद्दाख सीमा पर शहीद 20 जवानों की सूची जारी, यहां पढ़े सभी के नाम.
इसके बाद प्रधानमंत्री और बैठक में शामिल लोगों ने शहीद सैन्यकर्मियों के सम्मान में कुछ मिनट का मौन रखा।
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ सोमवार की शाम हुई झड़प में 20 भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)