देश की खबरें | शिक्षा की कमी है झारखंड की दुर्दशा का कारण : सोरेन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि शिक्षा की कमी के चलते ही राज्य की ऐसी दुर्दशा है लेकिन उनकी सरकार के प्रयासों से राज्य पर छाये काले बादल तेजी से छंट रहे हैं।
रांची, 22 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि शिक्षा की कमी के चलते ही राज्य की ऐसी दुर्दशा है लेकिन उनकी सरकार के प्रयासों से राज्य पर छाये काले बादल तेजी से छंट रहे हैं।
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन भाषण में मुख्यमंत्री सोरेन ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड की ऐसी दुर्दशा का कारण शिक्षा की कमी है।’’
उन्होंने कहा कि जिन मूलवासियों के लिए आदिवासी विभाग और मंत्रालय हैं उनकी कार्यपालिका, विधायिका में भगीदारी ही नहीं है क्योंकि उन्हें शिक्षा का उचित अवसर ही नहीं मिला।
सोरेन ने कहा कि राज्य में कभी डबल, कभी ट्रिपल इंजन की तो कभी लंगड़ी सरकार बनी जिसने यहां के आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य पर छाये काले बादल अब छंट रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना काल में हमारी सरकार सो नहीं रही थी, कार्य योजना बना रही थी।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ के जरिये हम वहां तक पहुंचे जहां पहले कभी कोई सरकार नहीं पहुंची थी।
उन्होंने कहा कि राज्य में और संस्कृति को जीवित रखने के लिए पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक लाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)