देश की खबरें | श्रम सुधार विधेयक मजदूरों का हित सुनिश्चित करेंगे, आर्थिक विकास को मजबूती देंगे: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के कल्‍याण और सुरक्षा के लिए श्रम संहिता संबंधी तीन विधेयकों के संसद से पारित होने पर कहा कि ये सुधार परिश्रमी मजदूरों का हित सुनिश्चित करेंगे और आर्थिक विकास को मजबूती देंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के कल्‍याण और सुरक्षा के लिए श्रम संहिता संबंधी तीन विधेयकों के संसद से पारित होने पर कहा कि ये सुधार परिश्रमी मजदूरों का हित सुनिश्चित करेंगे और आर्थिक विकास को मजबूती देंगे।

मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि इन सुधारों की लंबे समय से जरूरत थी और इन बहुप्रतीक्षित सुधार संबंधी विधेयकों को संसद की मंजूरी मिल गई है।

यह भी पढ़े | Union Minister Suresh Angadi Passes Away due to COVID-19: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.

उन्होंने कहा, ‘‘ये सुधार परिश्रमी मजदूरों का हित सुनिश्चित करेंगे और आर्थिक विकास को मजबूती देंगे। ये ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ (न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन) का ज्वलंब उदाहरण भी हैं।’’

उन्होंने कहा कि नई श्रम संहिता न्यूनतम वेतन और समय पर भुगतान को सर्वव्यापी बनाती है और मजदूरों की पेशागत सुरक्षा को प्राथमिकता देती है।

यह भी पढ़े | Noida: दवा कंपनी में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद.

उन्होंने कहा, ‘‘ये सुधार काम करने का बेहतर वातावरण प्रदान करेंगे जिससे आर्थिक विकास की गति को तेजी मिलेगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सुधार ‘‘ईज ऑफ डूइंग बिजनस’’ यानी कोरोबार सुगमता को सुनिश्चित करेंगे।

इन सुधारों को बेहतर भविष्य वाला बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे लाल फीताशाही और इंस्पेक्टर राज खत्म होंगे।

संसद ने बुधवार को श्रमिकों के कल्‍याण और सुरक्षा के लिए श्रम संहिता संबंधी तीन विधेयकों उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 और सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को पारित कर दिया।

राज्‍यसभा ने इन विधेयकों को आज स्‍वीकृति दे दी जबकि लोकसभा में मंगलवार को ही ये विधेयक पारित हो चुके थे।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी