सांचेस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ बड़े पेशेवर खेल आयोजनों और खासकर ला लिगा को आठ जून से बहाल करने की अनुमति दी जायेगी ।’’
कोरोना लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद स्पेन में खिलाड़ियों ने छोटे छोटे समूहों में अभ्यास शुरू कर दिया है ।
ला लिगा के अध्यक्ष जेवियर तेबास ने कहा कि खेल 12 जून से शुरू हो सकता है और सांचेस की घोषणा का मतलब सरकार से हरी झंडी मिलना है ।
क्लबों को इस सत्र के 11 मैच और खेलने हैं जबकि अंतिम दौर जुलाई के आखिर तक चलेगा ।
बहाल होने के बाद भी मुकाबले दर्शकों के बिना होंगे और सिर्फ 197 लोग ही मौजूद रह सकेंगे ।खिलाड़ियों को एक दिन पहले कोरोना वायरस का टेस्ट कराना होगा और तापमान जांच के बाद ही स्टेडियम में जा सकेंगे ।
ला लिगा के मैच 12 मार्च से बंद है जब रीयाल मैड्रिड का एक बास्केटबाल खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया था ।
तेबास लगातार कहते आये हैं कि लीग बहाल होनी चाहिये वरना क्लबों को करीब एक अरब डॉलर का नुकसान होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY