देश की खबरें | कुणाल कोहली की फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ की शूटिंग पूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार कुणाल कोहली ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जासूसी फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ की शूटिंग पूरी कर ली गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 अक्टूबर फिल्मकार कुणाल कोहली ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जासूसी फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ की शूटिंग पूरी कर ली गई है।

‘जी5’ की इस फिल्म में ऋचा चड्डा औरअरुणोदय सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह दो जासूसों की समकालीन, सुरुचिपूर्ण और रोमांचक प्रेम कहानी है, जिनके बीच कुछ कारणों के चलते दरार आ जाती है।

यह भी पढ़े | CM योगी के विजन और मेहनत से चमक रही है अयोध्या, बनी देशी और विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगह.

कोहली ने ट्विटर पर फिल्म सेट की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें सभी लोगों ने मास्क पहने और एक दूसरे से दूरी बनाए नजर आ रहे थे।

कोहली ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ फिल्म लोकेशन तक तक बिना चालक के खुद गाड़ी चलाकर जाता था। मेरी कार के अंदर किसी को आने की अनुमति नहीं थी... वहीं सेट पर सिर्फ मेरे लिये एक कुर्सी थी।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सीएम नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव और चिराग पासवान पर तंज, कहा- जिनके पास ज्ञान व अनुभव नहीं, वो बोल रहे हैं मेरे खिलाफ.

उन्होंने लिखा कि हर तरह के काम के बाद सेट को सेनेटाइज किया जाता था।

फिल्म ‘लाहौर कॉन्फिडेंशियल’ का निर्माण ‘जार पिक्चर्स ’ ने किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\