खेल की खबरें | कुंबले ने आंध्र के मुख्यमंत्री से खेल विकास पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने सोमवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की।

अमरावती, पांच जुलाई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने सोमवार को यहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों ने खेलों के विकास पर चर्चा की।

कुंबले ने मुख्यमंत्री से कहा कि अगर राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाती है तो वह इसका समर्थन करेंगे।

इस पूर्व दिग्गज स्पिनर ने मुख्यमंत्री से खेल सामान का निर्माण करने वाली फैक्टरी की स्थापना पर ध्यान देने की अपील की।

विज्ञप्ति में कुंबले के हवाले से कहा गया है कि मेरठ और जालंधर जैसे शहरों की तरह अगर आंध्र में भी खेल सामान की फैक्टरी स्थापित की जाती है तो काफी मदद मिलेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार कुंबले ने इस संदर्भ में मदद की पेशकश की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\