देश की खबरें | कुंबले और लक्ष्मण को इस साल आईपीएल के आयोजन की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय कप्तान और किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले को उम्मीद है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होगा और उन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते दर्शकों के बिना इस धनाढ्य लीग के आयोजन का भी समर्थन किया।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई पूर्व भारतीय कप्तान और किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले को उम्मीद है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होगा और उन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते दर्शकों के बिना इस धनाढ्य लीग के आयोजन का भी समर्थन किया।

यह अभी आधिकारिक नहीं है लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इस टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर में करना चाहता है। कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट अभी अनिश्चितकाल के लिये स्थगित है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54 नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 2,841: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘हां हम इस साल आईपीएल के आयोजन के प्रति आशान्वित हैं लेकिन इसके लिये हमें कार्यक्रम को काफी व्यस्त करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम दर्शकों के बिना मैचों का आयोजन करते हैं तो फिर इन्हें तीन या चार स्थलों पर आयोजित किया जा सकता है। इसके आयोजन की अब भी संभावना है। हम सभी आशावादी हैं। ’’

यह भी पढ़े | Telangana Lockdown Eased: दक्षिण के राज्य तेलंगाना में खुलेगी सभी दुकान, मॉल रहेंगे बंद.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि आईपीएल से जुड़े हितधारक मैचों का आयोजन उन शहरों में कर सकते हैं जहां कई स्टेडियम है। इससे खिलाड़ियों को कम यात्राएं करनी पड़ेंगी।

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इस साल आईपीएल आयोजन की संभावना है। आपको ऐसे एक स्थल की पहचान करनी होगी जहां तीन या चार मैदान हों क्योंकि यात्रा करना भी काफी चुनौतीपूर्ण होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप यह नहीं जानते कि हवाई अड्डे पर कौन कहां जा रहा है इसलिए मुझे विश्वास है कि फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई इस पर गौर करेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान