एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | केआरटी का रीट आईपीओ पांच अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 95-100 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी सत्व ग्रुप और ब्लैकस्टोन द्वारा प्रायोजित नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट (केआरटी) ने बुधवार को अपने 4,800 करोड़ रुपये के रीट आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।

जरुरी जानकारी | केआरटी का रीट आईपीओ पांच अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 95-100 रुपये प्रति शेयर

मुंबई, 30 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी सत्व ग्रुप और ब्लैकस्टोन द्वारा प्रायोजित नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट (केआरटी) ने बुधवार को अपने 4,800 करोड़ रुपये के रीट आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।

केआरटी ने बयान में कहा कि यह निर्गम पांच अगस्त को खुलकर सात अगस्त को बंद होगा।

इस आईपीओ में केआरटी द्वारा 4,800 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

केआरटी ने आईपीओ लाने और रीट को शेयर बाजारों पर सूचीबद्ध करने के लिए मार्च की शुरुआत में पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का मसौदा (डीआरएचपी) दाखिल किया था। यह प्रमुख शहरों में स्थित उसकी 30 प्रमुख कार्यालय संपत्तियों से धन जुटाने की रणनीति का हिस्सा है।

शुरुआत में, कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम के जरिये कुल 6,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। पिछले महीने, इसने निवेशकों से 1,400 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद निर्गम का आकार घटाकर 4,800 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

केआरटी सकल परिसंपत्ति मूल्य (लगभग 62,000 करोड़ रुपये) के हिसाब से देश का सबसे बड़ा रीट बनने के लिए तैयार है। पिछले वित्त वर्ष में इसकी शुद्ध परिचालन आय 3,432 करोड़ रुपये रही थी।

केआरटी के पास छह शहरों, मुख्यतः मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 29 संपत्तियों में 4.6 करोड़ वर्ग फुट से अधिक कार्यालय संपत्तियां हैं।

ब्लैकस्टोन और सत्व के पास रीट में लगभग 80 प्रतिशत स्वामित्व बना रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).