देश की खबरें | कोविंद ‘एयर इंडिया वन-बी777’ से चेन्नई रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मंगलवार को ‘एयर इंडिया वन-बी777’ से चेन्नई रवाना हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवम्बर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मंगलवार को ‘एयर इंडिया वन-बी777’ से चेन्नई रवाना हुए।

‘एयर इंडिया वन-बी777’ में राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: CM केजरीवाल ने नए ICU बिस्तरों के लिए तत्काल 1200 बाईपैप मशीन खरीदने का दिया निर्देश.

राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि कोविंद आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी जाएंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रपति की ‘एयर इंडिया वन-बी777’ में यह पहली यात्रा है। विमान में ईंधन की कम खपत होती है और इसमें बी747-400 की तुलना में लंबी रेंज है, जिसका इस्तेमाल इसी प्रकार के वीवीआईपी परिचालन के लिए किया जाता है।’’

यह भी पढ़े | वीवीआईपी Air India One विमान से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चेन्नई रवाना, तिरुपति वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना.

बयान में बताया गया कि विमान का ‘इंटीरियर’ अत्याधुनिक है।

इसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए विशेष रूप से निर्मित किया गया है।

बयान में कहा गया कि पहली यात्रा के दौरान कोविंद ने पायलटों, चालक दल के सदस्यों और एयर इंडिया तथा भारतीय वायु सेना की पूरी टीम की देश के भीतर और विदेशों यात्रा के दौरान वीवीआईपी परिचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now