जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स की जेएलआर को कोविड का झटका, पहली तिमाही में 41.3 करोड़ पाउंड का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को 2020-21 की जून में समाप्त पहली तिमाही में कोविड-19 महामारी की वजह से बड़ा झटका लगा है। पहली तिमाही में कंपनी को 41.3 करोड़ पाउंड का कर-पूर्व घाटा हुआ है। तिमाही के दौरान लॉकडाउन से कंपनी की बिक्री और मुनाफा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

लंदन, एक अगस्त टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को 2020-21 की जून में समाप्त पहली तिमाही में कोविड-19 महामारी की वजह से बड़ा झटका लगा है। पहली तिमाही में कंपनी को 41.3 करोड़ पाउंड का कर-पूर्व घाटा हुआ है। तिमाही के दौरान लॉकडाउन से कंपनी की बिक्री और मुनाफा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ब्रिटेन की लक्जरी कार कंपनी ने कहा कि इस महामारी से ब्रिटिश बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और तिमाही के दौरान उसकी बिक्री 69.5 प़्रतिशत घटी है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

कंपनी ने कहा कि सभी क्षेत्रों में अर्थव्यवस्थाओं के दोबारा खुलने के बाद माह-दर-माह आधार पर बिक्री में सुधार हुआ है। जून की खुदरा बिक्री में 24.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने कहा कि चीन और उत्तरी अमेरिका के बाजार में सुधार विशेष रूप से उत्साहजनक है।

जेएलआर के सेवानिवृत्त होने जा रहे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राल्फ स्पेथ ने कहा, ‘‘नए वित्त वर्ष के पहले तीन माह के दौरान जेएलआर ने असाधारण चुनौतियों का काफी बेहतर तरीके से सामना किया। कंपनी ने तेजी से हो रहे वृहद आर्थिक बदलावों तथा उद्योग के समक्ष अनिश्चितता को देखते हुए खुद को ढाला है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

तिमाही के दौरान जेएलआर की आय 2.9 अरब डॉलर रही।

कंपनी ने कहा कि दुनियाभर में उसके 98 प्रतिशत रिटेलरों ने पूरी तरह या आंशिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया है। जेएलआर के इंग्लैंड के पश्चिम मिडलैंड क्षेत्र के कैसल बॉमविच के संयंत्र को छोड़कर अन्य सभी संयंत्रों में उत्पादन शुरू हो गया है। यह संयंत्र धीरे-धीरे 10 अगस्त से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\