देश की खबरें | उत्तराखंड में 18-44 वर्ष आयुवर्ग का कोविड टीकाकरण शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान आरंभ किया।

देहरादून, 10 मई मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को उत्तराखंड में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान आरंभ किया।

राजधानी देहरादून में हरिद्वार बायपास मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग न्यास में टीकाकरण की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इस टीके को निशुल्क लगाने की घोषणा की गयी। उन्होंने कहा, ‘'आज से यहां इस टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत हो गई है।’'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान का तीसरा दौर शुरू हो गया है जिसके तहत 18—44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण होना है। उन्होंने कहा कि इस आयुवर्ग में प्रदेश के 50 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जाएगा।

रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे पहले 18 से 44 वर्ष के लोगों के मुफ़्त टीकाकरण की घोषणा की गई और राज्य सरकार इस पर 400 करोड़ रूपये का खर्च वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कोविड टीकाकरण अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक ले जाना है और इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को टीकाकरण हेतु बनाए गए सभी बूथों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों हेतु अलग से व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो ।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से अपील की कि टीकाकरण के बाद भी वे मास्क पहनें, हाथों को धोएं और कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने को भी कहा ।

इस बीच, देहरादून में बनाए गए कई बूथों जैसे प्रेमनगर में अभियान की शुरूआत में ही अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं जहां लोगों को कतारों में अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ा जिससे इन जगहों पर भीड़ इकट्ठी हो गई ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी