कोविड-19: राजस्थान में दो और मरीजों की मौत, 31 नये मामले
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और संक्रमित रोगियों की मौत हो गयी। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 70 हो गयी है।
जयपुर, तीन मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। इस बीच संक्रमण के 31 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2,803 हो गयी है।
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और संक्रमित रोगियों की मौत हो गयी। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 70 हो गयी है।
मौत के कुल 70 मामलों में अकेले जयपुर में 40 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
वहीं राज्य में रविवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले आए जिनमें जयपुर में आठ, जोधपुर में नौ, उदयपुर में पांच, चितौड़गढ़ में तीन, अजमेर और प्रतापगढ में दो—दो तथा डूगंरपुर और कोटा में एक-एक नया मामला भी शामिल है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया।
पूरे राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

