देश की खबरें | कोविड-19 से 51 प्रतिशत मौतें 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में सामने आए कोविड-19 के 54 प्रतिशत मामले 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों से जुड़े हुए हैं, जबकि इस बीमारी से 51 प्रतिशत मौत उन लोगों की हुई है जिनकी उम्र 60 या उससे अधिक थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में सामने आए कोविड-19 के 54 प्रतिशत मामले 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों से जुड़े हुए हैं, जबकि इस बीमारी से 51 प्रतिशत मौत उन लोगों की हुई है जिनकी उम्र 60 या उससे अधिक थी।

उम्र के आधार पर कोविड-19 के मामलों और इससे होने वाली मौत का आकलन प्रस्तुत करते हुए मंत्रालय ने यह भी कहा कि 36 प्रतिशत मौत 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में, 11 प्रतिशत मौत 26-44 आयु वर्ग में और एक प्रतिशत मौत 18-25 आयु वर्ग तथा 17 साल से कम की आयु वालों की हुई।

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee writes to PM Modi: ममता बनर्जी ने राज्यों के बकाया जीएसटी भुगतान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, की ये मांग.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 25 अगस्त को प्रेस वार्ता के दौरान यही आंकड़े प्रस्तुत किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि कोविड-19 से हुई 69 प्रतिशत मौतें पुरुषों की हुई हैं जबकि महिलाओं में यह दर 31 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

यह भी पढ़े | Biggest Jobs Program: शहरों में बेरोजगारी घटाने के लिए मोदी सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला, ग्रामीण भारत की तरह होगा काम.

इसने कहा कि जहां तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बात है, 54 प्रतिशत मामले 18 से 44 आयु वर्ग से हैं, 26 प्रतिशत मामले 45 से 60 वर्ष के लोगों से जुड़े हैं, आठ प्रतिशत मामले 17 वर्ष से कम उम्र के और 12 प्रतिशत मामले 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों से जुड़े हैं।

मंत्रालय के डेटा के अनुसार भारत में बुधवार को कोविड-19 के 78,357 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के पार पहुंच गई जबकि 29 लाख लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही ठीक होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है।

सुबह आठ बजे तक के डेटा के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1,045 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 66,333 पर पहुंच गई है। देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 37,69,523 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा