एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 से 19 और लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या भी 30 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से शनिवार को 19 और लोगों की मौत के साथ राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है।

देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 से 19 और लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या भी 30 हजार के पार
जियो

चेन्नई, छह जून तमिलनाडु में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से शनिवार को 19 और लोगों की मौत के साथ राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में कोविड-19 के 1,458 नये मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,152 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के गोवा में शनिवार को 71 नए मरीज पाए गए : 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने बताया कि शनिवार लगातार सातवां दिन रहा, जब राज्य में कोविड-19 के एक हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं।

शनिवार को हुईं सभी 19 मौत चेन्नई में दर्ज की गईं।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद मिनाक्षी लेखी का कांग्रेस पर हमला, बोली- गोमूत्र और गोबर का योगदान इस देश की अर्थव्यवस्था में वो 60 साल की कांग्रेस गवर्नेंस से ज्यादा.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को 633 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अबतक राज्य में 16,395 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को सबसे अधिक 1,146 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 20,993 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).