देश की खबरें | कोविड-19: संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 97 लाख से अधिक हुई, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,01,46,845 तक पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के एक दिन में 23,067 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या जहां 1,01,46,845 हो गई, वहीं अब तक 97 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर देश में कोविड-19 के एक दिन में 23,067 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या जहां 1,01,46,845 हो गई, वहीं अब तक 97 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण से 336 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,47,092 हो गई है।
देश में अब तक 97,17,834 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 95.77 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत बनी हुई है।
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार चौथे दिन तीन लाख से कम बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,81,919 है जो कुल मामलों का 2.78 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 24 दिसंबर तक कुल 16,63,05,762 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 9,97,396 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

