एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,922 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,729 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,33,754 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,922 हो गई।

देश की खबरें | कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,922 हुई

नयी दिल्ली, पांच नवंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,729 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,33,754 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,922 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 221 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,873 हो गई। देश में पिछले 28 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 131 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 343 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 1,48,922 हो गई, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.90 प्रतिशत है, जो पिछले 32 दिन से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.25 प्रतिशत है, जो पिछले 42 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 3,37,24,959 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 221 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 136 लोगों की मौत के मामले केरल में सामने आए और महाराष्ट्र में 32 लोगों की मौत हुई।

देश में संक्रमण से अब तक 4,59,873 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,40,345 लोगों की, कर्नाटक में 38,095 लोगों की, तमिलनाडु में 36,191 लोगों की, केरल में 32,734 लोगों की, दिल्ली में 25,091 लोगों की, उत्तर प्रदेश में 22,902 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 19,188 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).