कोविड-19: फाइजर कंपनी के टीकों की पहली खेप मिशिगन गोदाम से रवाना हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने बहुप्रतिक्षित कोविड-19 के टीकों की पहली खेप मिशिगन गोदाम से रवाना कर दी है.
वाशिंगटन, 14 दिसंबर: अमेरिका (America) की दवा निर्माता कंपनी फाइजर (Pfizer) ने बहुप्रतिक्षित कोविड-19 के टीकों की पहली खेप मिशिगन (Michigan) गोदाम से रवाना कर दी है. अमेरिका में इस टीके को हाल में मंजूरी दी गई है और कोविड-19 के टीके लगाए जाने के साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो जाएगी.
देश में इस संक्रमण की वजह से अब तक करीब 30,000 लोगों की मौत हो चुकी है. मिशिगन स्थित फाइजर की निर्माण इकाई से कोविड-19 टीकों की पहली खेप को ट्रकों में भरकर रवाना किया गया. ये खेप पहले से तय 636 स्थानों पर पहुंचाई जाएगी.
यह भी पढ़े: US Approves Pfizer COVID-19 Vaccine: अमेरिकी पैनल ने फाइजर वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को दी हरी झंडी.
अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इस टीके के आपात इस्तेमाल की शुक्रवार को मंजूरी दे दी थी और अमेरिका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की टीकाकरण से जुड़ी समिति ने शनिवार को 16 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को टीका देने के समर्थन में मतदान किया.
अमेरिका में कोविड-19 का यह टीका ऐसे समय में उपलब्ध हुआ है, जब संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या सर्वाधिक है. अभी सर्दी की छुट्टियां पड़नी हैं और ऐसे में विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि बड़ी आबादी को टीका लगने से पहले तक स्थिति खराब ही बनी रहने की आशंका है.
‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के तहत आगामी सप्ताह में राज्यों के 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में यह टीका पहुंचाया जाएगा. ‘सीएनएन’ की खबर के मुताबिक गोदाम से ट्रकों में भरकर टीकों की 1,84,275 शीशियों को रवाना किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

