देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में, रूपाणी ने प्रधानमंत्री को बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंगलवार को हुई बैठक में उन्हें बताया कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 24 नवंबर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंगलवार को हुई बैठक में उन्हें बताया कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक रूपाणी ने बैठक के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के विभिन्न कदमों के बारे में भी अवगत कराया । प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की जहां हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है।

यह भी पढ़े | चक्रवात निवार तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटीय इलाकों से 25 नवंबर की शाम को गुजरेगा- IMD: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है और अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत में रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लगाया है ।

विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि स्थिति नियंत्रण में है और कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्रः शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक के घर छापेमारी, NCP चीफ शरद पवार बोले- विपक्ष के खिलाफ ED का इस्तेमाल.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 23 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 1,98,899 और मृतकों की संख्या 3876 हो गयी।

प्रधानमंत्री को रूपाणी ने बताया कि कोविड-19 मरीजों के पृथक-वास के लिए उपलब्ध कुल 55,000 बेड में से 45,000 बेड खाली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए शादी समारोह में अब केवल 100 अतिथियों को आने की अनुमति होगी और अंतिम संस्कार के दौरान अधिकतम 50 लोग रह सकेंगे।

संक्रमितों का जल्द पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर और एंटीजन तरीके से जांच भी बढ़ा दी गयी है और सोमवार को करीब 70,000 नमूनों की जांच की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी