देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 90,802 नए मामले, कुल मामले 42 लाख के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है जबकि इनमें से 32,50,429 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद स्वस्थ होने की दर सोमवार को 77.30 प्रतिशत हो गई।
नयी दिल्ली, सात सितंबर देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है जबकि इनमें से 32,50,429 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद स्वस्थ होने की दर सोमवार को 77.30 प्रतिशत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 42,04,613 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 71,642 हो गई है।
कोविड-19 से मरने वालों की दर और घटकर 1.70 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,82,542 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जो कुल मामलों का 20.99 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक छह सितंबर तक कुल 4,95,51,507 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 7,20,362 नमूनों की जांच रविवार को की गई।
पिछले 24 घंटों में हुई 1,016 मौतों में, 328 महाराष्ट्र से, 95 कर्नाटक से, 88 तमिलनाडु से, 77 उत्तर प्रदेश से, 70 आंध्र प्रदेश से,54 पंजाब से, 52 पश्चिम बंगाल से, 29 दिल्ली और 29 मध्य प्रदेश से, 25 हरियाणा से, 24 छत्तीसगढ़ से और 16 पुडुचेरी से हैं।
बिहार और राजस्थान से 15-15, गुजरात और जम्मू-कश्मीर से 14-14, केरल से 10, उत्तराखंड से 11, तेलंगाना से नौ, असम और ओडिशा से आठ-आठ, झारखंड और गोवा से सात-सात, त्रिपुरा से पांच, चंडीगढ़ और मणिपुर से दो-दो, हिमाचल प्रदेश और मेघालय से से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
कुल 71,462 मौतों में सर्वाधिक 26,604 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 7,836, कर्नाटक में 6,393, दिल्ली में 4,567, आंध्र प्रदेश में 4,417, उत्तर प्रदेश में 3,920, पश्चिम बंगाल में 3,562, गुजरात में 3,105 और पंजाब में 1,862 लोगों की मौत हुई है।
मध्य प्रदेश में अब तक कोविड-19 से 1,572, राजस्थान में 1,137, तेलंगाना में 895, हरियाणा में 806, जम्मू-कश्मीर में 784, ओडिशा में 546, झारखंड में 469, छत्तीसगढ़ में 380, असम में 360, केरल में 347 और उत्तराखंड में 341 लोगों की मौत हुई है।
पुडुचेरी में 341, गोवा में 236, त्रिपुरा में 149, चंडीगढ़ में 71, हिमाचल प्रदेश में 55, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 50, मणिपुर में 38, लद्दाख में 35, मेघालय में 16, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में आठ, सिक्किम में पांच और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मामले अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उसके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

