देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के रिकॉर्ड 117 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2,718 हुई
जियो

श्रीनगर, दो जून जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 117 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,718 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सामने आए मामलों में 13 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के नये 117 मामलों में 40 जम्मू संभाग और 77 कश्मीर संभाग के हैं।

यह भी पढ़े | Mumbai High Tide Calender: Cyclone Nisarga के पहले मुंबई में बरसात ने दी दस्तक, यहां जानें इस हफ्ते आने वालें हाई टाइड का टाइम टेबल.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 13 गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों और सरकारी अस्पताल के चिकित्सक के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि 117 नये मामले आने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,718 हो गई है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: दुर्गापुर के एक मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान जमा लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का किया उल्लंघन: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि कुल संक्रमितों में 2,076 कश्मीर के जबकि 642 जम्मू संभाग के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 1,732 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन है जबकि 953 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में दो लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है। मृतकों में कुपवाड़ा जिले का रहने वाला 25 वर्षीय युवक और बारामूला जिले की 80 वर्षीय महिला शामिल है।

जम्मू-कश्मीर में अब तक 33 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)