देश की खबरें | कोविड-19: कांग्रेस नेता के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर रैली, 34 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सांसद प्रेमचंद बौरासी "गुड्डू" के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कथित तौर पर भीड़ जुटाकर रैली निकाले जाने पर पुलिस ने 34 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्य प्रदेश), दो सितंबर इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सांसद प्रेमचंद बौरासी "गुड्डू" के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कथित तौर पर भीड़ जुटाकर रैली निकाले जाने पर पुलिस ने 34 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कार्यालय इस क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के मद्देनजर खोला गया जिसमें कांग्रेस की ओर से गुड्डू की उम्मीदवारी पक्की मानी जा रही है।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नक्शा पास, मानचित्र को प्राधिकरण बोर्ड से मिली मंजूरी.

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर सांवेर क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इन कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के झंडे लहराते हुए नारेबाजी भी की।

सांवेर पुलिस थाने के प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रैली-जुलूसों पर पाबंदी लगा रखी है।

यह भी पढ़े | Cabinet approves Jammu-Kashmir Official Languages Bill 2020: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जम्मू- कश्मीर का राज बिल पास.

उन्होंने बताया कि इस पाबंदी के खिलाफ गुड्डू के कार्यालय के उद्घाटन समारोह पर निकाली गई रैली में शामिल लोगों ने कोविड-19 से बचाव के लिये मास्क पहनने और शारीरिक दूरी रखने के दिशा-निर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन भी किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि रैली में शामिल 34 लोगों पर भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अफसर का आदेश नहीं मानना), धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करनाजिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) और अन्य संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के नामजद आरोपियों में गुड्डू का नाम शामिल नहीं है क्योंकि वह रैली में शामिल नहीं हुए थे और बाद में कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

दूधी ने बताया कि रैली में शामिल अन्य लोगों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।

सांवेर क्षेत्र के आगामी उपचुनाव में गुड्डू के खिलाफ राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को भाजपा का टिकट मिलना तय है।

गुजरे डेढ़ महीने के दौरान गुड्डू और सिलावट कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, इलाज के बाद दोनों प्रतिद्वन्द्वी नेता इस महामारी से उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\