विदेश की खबरें | कोविड-19: चीन में प्रांतीय सरकारों ने स्वदेशी टीके के ‘ऑर्डर’ देने किए शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के विदेश मंत्री ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा था कि टीका बनाने वाले उनके अंतिम परीक्षण को पूरा करने का काम तेजी से कर रहे हैं।

चीन के विदेश मंत्री ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा था कि टीका बनाने वाले उनके अंतिम परीक्षण को पूरा करने का काम तेजी से कर रहे हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार उप-प्रधानमंत्री सुन चुनलान ने कहा, ‘‘हमें बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | China Makes Nuclear Powered Artificial Sun: चीन ने ‘कृत्रिम सूरज’ बनाने का किया दावा, असली से है 10 गुना अधिक शक्तिशाली, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले कहा था कि चीन इस साल के अंत तक 61 करोड़ खुराकों का निर्माण कर लेगा और इसे अगले साल तक बढ़ाकर एक अरब किया जा सकता है।

अभी अंतिम मंजूरी ना मिलने के बावजूद चीन में करीब 10 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों को आपात स्थिति में इस्तेमाल के प्रावधान के तहत टीका लगाया जा चुका है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: लंदन में किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, देखें वीडियो.

जिआंगसू प्रांत की सरकार ने आपातकालीन उपयोग के लिए बुधवार को ‘सिनोवैक’ और ‘सिनाफार्मा’ से टीके की खरीद के लिए एक नोटिस जारी किया।

पश्चिम में सिचुआन प्रांत के अधिकारियों ने भी सोमवार को घोषणा की थी कि वह टीके खरीद रही है।

हालांकि टीका बनाने वाली कंपनियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि ये टीके कितने असरदार होंगे या इनके संभावित दुष्प्रभाव क्या होंगे।

इस बीच, चीनी कम्पनी ‘सिनोवैक’ के कोविड-19 के टीके की 12 लाख खुराक रविवार को इंडोनेशिया पहुंची।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, ‘‘ हम बहुत आभारी हैं। शुक्र है कि टीका अब मौजूद है, हम अब तुरंत कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\