देश की खबरें | कोविड-19: चंडीगढ़ में एक और मौत, संक्रमण के 52 नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के कारण एक और मौत हुई, जबकि 52 नये मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,426 हो गये। शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।
चंडीगढ़, आठ अगस्त चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के कारण एक और मौत हुई, जबकि 52 नये मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,426 हो गये। शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।
बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को यहां एक स्थानीय अस्पताल में संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। वह लंबे समय से मधुमेह की रोगी थी।
यह भी पढ़े | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
शहर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
बुलेटिन में कहा गया कि शहर के सेक्टर 3, 15, 19, 21, 22, 26, 30, 32, 38, 45, 51, मलोया और हल्लोमाजरा सहित कई क्षेत्रों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं।
बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से उबरने के बाद 52 रोगियों को छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 872 लोग ठीक हो चुके हैं।
इसमें कहा गया है कि अब तक कुल 17,067 नमूनों की जांच की गई है।
शहर में अब कोविड-19 के 529 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 12:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

