कोविड-19 से जिम्बाब्वे क्रिकेट पर पड़ रहे असर पर टेलर ने कहा, निराशाजनक

जिम्बाब्वे को वैसे ही अपने पूर्ण सदस्यीय समकक्ष टीमों जितना खेलने को नहीं मिलता है लेकिन 2020 जिम्बाब्वे के लिये थोड़ा अलग होता क्योंकि इसमें उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त था जिसमें उसे आयरलैंड, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, भारत और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले खेलने थे।

हरारे, 12 अप्रैल जिम्बाब्वे की टीम के लिये पहली बार अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर काफी व्यस्त था, लेकिन कोविड-19 महामारी ने इसमें रूकावट पैदा कर दी और उसके मुख्य बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर का कहना है कि यह काफी हताशापूर्ण है।

जिम्बाब्वे को वैसे ही अपने पूर्ण सदस्यीय समकक्ष टीमों जितना खेलने को नहीं मिलता है लेकिन 2020 जिम्बाब्वे के लिये थोड़ा अलग होता क्योंकि इसमें उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त था जिसमें उसे आयरलैंड, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, भारत और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले खेलने थे।

जिम्बाब्वे ने साल की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला से की और इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ पूर्ण दौरा किया।

टेलर ने जिम्बाब्वे के साप्ताहिक अखबार ‘द स्टैंडर्ड’ से कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से, इस ब्रेक से हमें कोई फायदा नहीं मिलेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारी टीम को ज्यादा से ज्यादा खेलने की जरूरत है। हमारे पास हमेशा क्रिकेट की कमी होती है। इस साल हमारे पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पूर्ण कार्यक्रम था लेकिन इस महामारी से यह भी खतरे में पड़ गया। इसलिये यह काफी हताशापूर्ण और दुखद है। ’’

टेलर ने कहा, ‘‘लेकिन इस वायरस के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है और उनके परिजनों की जान चली गयी है इसलिये क्रिकेट का नहीं होना इतना ज्यादा अहम नहीं है, है ना? ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\