विदेश की खबरें | कोविड-19: ट्रम्प के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों से संपर्क कर रहे अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, सॉमरसेट काउंटी के अधिकारी कार्यक्रम के लिए काम करने वाले लोगों से भी सम्पर्क कर रहे हैं, जिनमें से अधिकतर काउंटी में रहते हैं।
इस बीच, सॉमरसेट काउंटी के अधिकारी कार्यक्रम के लिए काम करने वाले लोगों से भी सम्पर्क कर रहे हैं, जिनमें से अधिकतर काउंटी में रहते हैं।
अधिकारियों ने रविवार को जारी एक संयुक्त बयान में कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों और कर्मचारियों से अपने लक्षणों पर गौर करने को कहा, साथ ही निर्देश दिया कि अगर वे राष्ट्रपति ट्रम्प या उनके कर्मचारियों के नजदीक आए थे तो 14 दिन के लिए पृथक-वास में चले जाएं।
अधिकारियों ने बताया कि व्हाइट हाउस ने 206 अतिथियों की सूची भेजी थी। यह सूची उन्हें कब मिली यह बताने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने सभी अतिथियों से कार्यक्रम के दिन के बाद से पांच से सात दिन तक जांच नहीं कराने को कहा है।
बयान में कहा, ‘‘ हालांकि खतरा कम है, उससे पहले की गई जांच के परिणाम में संक्रमण की पुष्टि नहीं होती है तो भी निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि कोविड-19 नहीं होगा।’’
यह भी पढ़े | इस्लामाबाद हाईकोर्ट शरीफ के भाषण पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर करेगा सुनवाई.
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जूड डीरे ने बताया कि राष्ट्रपति किसी दानदाता या कर्मचारी के करीबी संपर्क में नहीं आए। सीडीसी के दिशा-निर्देशों के तहत 15 मिनट से अधिक समय तक छह फिट से कम दूरी पर किसी व्यक्ति के संपर्क में आने पर उसे ‘‘करीब’’ माना जाता है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति सभी प्रतिभागियों से छह फिट से अधिक दूरी पर थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)