एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 : दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 2,700 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 2,700 से ज्यादा हो गयी है।

देश की खबरें | कोविड-19 : दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 2,700 के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 2,700 से ज्यादा हो गयी है।

राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या रविवार को बढ़कर 2,707 हो गई।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.

निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 17 सितंबर को 1,751 थी जो 24 सितंबर को बढ़कर 2,000 के पार हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पिछले सप्ताह कहा था कि निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि दिल्ली में वायरस को फैलने से रोकने की रणनीति का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कोरोना संक्रमित: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘हमने जांचों की संख्या तिगुनी कर दी है और जिनके संक्रमित होने की पुष्टि होती है, उन्हें छोटे-छोटे निषिद्ध क्षेत्रों में रखा जाता है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। हमें पता था कि इसे दो से चार सप्ताह तक आक्रामक तरीके से लागू करना होगा और अब हमें सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं, मामले कम हो रहे हैं।’’

दिल्ली सरकार ने सितंबर में जांच की संख्या बढ़ा दी है।

अगर बात नमूनों की जांच के मुकाबले संक्रमण के मामलों की की जाए तो एक सितंबर को यह 24,198 नमूनों पर 2,312 मामले थे जो 19 सितंबर को 61,973 नमूनों के मुकाबले 4,071 मामले हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).