COVID-19 Update: दिल्ली में संक्रमण से किसी की मौत नहीं, 32 नये मामले; संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन संक्रमण के 32 नये मामले आए हैं.
नई दिल्ली, 20 नवंबर: दिल्ली (Delhi) में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन संक्रमण के 32 नये मामले आए हैं. शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत रही. मध्य प्रदेश में टीके की दोनों खुराक ले चुकी महिला की कोविड-19 से मौत, एक सप्ताह में दूसरा मामला
शहर में अभी तक कुल 14,40,637 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 14.15 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक कुल 25,095 लोगों की मौत हुई है.शहर में इस महीने संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है... 12 नवंबर को दो जबकि 14 और 15 नवंबर को एक-एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई.
दिल्ली में संक्रमण से अक्टूबर में चार जबकि सितंबर में पांच लोगों की मौत हुई थी. ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को शहर में संक्रमण की दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई. शुक्रवार को यह 0.05 प्रतिशत थी जब 30 नये मामले आए थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

