देश की खबरें | कोविड-19: भारत में पिछले डेढ़ महीने में संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले डेढ़ महीने में रोजाना कोविड-19 के नए मामलों के मुकाबले संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। वहीं, लगातार 11वें दिन कोविड-19 के दैनिक मामले 50,000 से कम सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत में पिछले डेढ़ महीने में रोजाना कोविड-19 के नए मामलों के मुकाबले संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। वहीं, लगातार 11वें दिन कोविड-19 के दैनिक मामले 50,000 से कम सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि कल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 44,739 रही जबकि 38,617 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | AK Antony Tests Positive For COVID-19: भारत के पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में हुए भर्ती.

मंत्रालय ने बताया कि इस आंकड़े के अनुसार अब इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में सीधे 6,122 की कमी हुई और अब कुल 4,46,805 लोगों का उपचार चल रहा है जो कि कुल मामलों का 5.01 फीसदी है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ देश में पिछले 1.5 महीने से ज्यादा समय से नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही है। वहीं देश में लगातार 11वें दिन भी नए मामलों की संख्या 50,000 से कम रही।’’

यह भी पढ़े | Bell Business Affected by COVID-19: कोरोना संकट के चलते मेले, त्योहारों आदि पर लगी पाबंदियों से यूपी के अलीगढ में घंटियों का व्यापार प्रभावित, फैक्ट्री मालिक ने कहा-काफी फंसा हुआ महसूस कर रहा हूं.

मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों का काफी महत्व है, क्योंकि यूरोप के कई देशों और अमेरिका में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बुधवार को 83,35,109 पहुंच गई, जिससे अब देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 93.52 फीसदी हो गई।

मंत्रालय के अनुसार देश में कुल नए स्वस्थ हुए लोगों में 74.98 फीसदी 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। केरल में सबसे ज्यादा 6,620 लोग स्वस्थ हुए जबकि महाराष्ट्र में 5,123 और दिल्ली में 4,421 लोग स्वस्थ हुए। वहीं कुल नए 38,617 मामलों में से 76.15 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 89,12,907 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,30,993 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now