देश की खबरें | कोविड-19 : मिजोरम सरकार ने वेतन का एक हिस्सा तीन महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम सरकार ने कोरोना वायरस प्रकोप के कारण उपजी वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए जून से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के वेतन के एक हिस्से को तीन महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आइजोल, 12 जून मिजोरम सरकार ने कोरोना वायरस प्रकोप के कारण उपजी वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए जून से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के वेतन के एक हिस्से को तीन महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक सरकारी आदेश के मुताबिक, ग्रुप-ए के कर्मचारियों के सकल वेतन में 15 फीसदी, ग्रुप-बी के कर्मचारियों के लिए 10 फीसदी जबकि ग्रुप-सी और डी के कर्मचारियों के सकल वेतन में पांच फीसदी की अस्थायी कटौती की जाएगी। हालांकि, यह फैसला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप-बी, सी और डी के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के तेलंगाना में 164 मामले पाए गए, 9 की मौत: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
आदेश के मुताबिक, जिन कर्मचारियों का सकल वेतन 40,000 रुपये अथवा इससे कम है, वे वेतन की अस्थायी कटौती के दायरे में नहीं आएंगे।
वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस कदम को अस्वीकार्य करार दिया और दावा किया कि सरकार के पास कोविड-19 से निपटने के लिए पर्याप्त धन है।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी की चेतावनी, सख्त लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.
बृहस्पतिवार को जारी आदेश के मुताबिक, सरकार ने कहा कि वेतन में अस्थायी कटौती जून से अगस्त महीने तक होगी।
इसके मुताबिक, राज्य के वित्तीय हालात सामान्य होने के बाद स्थगित किए गए वेतन को किस्तों में अदा किया जाएगा लेकिन इस रकम पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)