एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19ः मेघालय में एक दिन में सर्वाधिक 1,183 नए मामले सामने आए, 10 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1,183 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,927 हो गयी।

देश की खबरें | कोविड-19ः मेघालय में एक दिन में सर्वाधिक 1,183 नए मामले सामने आए, 10 और लोगों की मौत

शिलॉन्ग, 20 मई मेघालय में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1,183 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,927 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि कोविड-19 से 10 और मरीजों की मौत हो जाने के साथ ही राज्य में अब तक 389 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,477 है ।

अधिकारी ने बताया कि कम से कम 464 और लोग स्वस्थ हो गए थे और इसी के साथ अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 20,061 हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 5.19 लाख नमूनों की जांच की गयी है।

वार ने बताया कि राज्य में अब तक 4.33 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है जिनमें से 83,000 लोगों को दोनों खुराक लग चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2021 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).