एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 से सीआईएसएफ जवान की मौत, अर्धसैनिक बल में 26वीं मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 35 वर्षीय एक जवान की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई जिसके बाद अर्धसैनिक बल में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोविड-19 से सीआईएसएफ जवान की मौत, अर्धसैनिक बल में 26वीं मौत

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 35 वर्षीय एक जवान की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई जिसके बाद अर्धसैनिक बल में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों या अर्धसैनिक बलों सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में इस संक्रमण से होने वाली 26 वीं मौत है।

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

अधिकारियों ने कहा कि जिस जवान की जान गयी है वह हेड कांस्टेबल के रूप में हैदराबाद में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (एनआईएसए) में तैनात था और मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई।

एनआईएसए बल का शीर्ष प्रशिक्षण संस्थान है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: चीनी एजेंट कहे जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस.

उन्होंने बताया कि अधिकारी पिछले कुछ वर्षों से कुछ अन्य बीमारियों से जूझ रहा था और बाद में कोरोना वायरस के चपेट में आ गया।

बल में अब तक कोविड-19 के कुल 946 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 423 मरीजों का इलाज चल रहा है और 523 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह सीआईएसएफ में संक्रमण के कारण होने वाली आठवीं मौत है।

सीआरपीएफ में नौ लोगों की मौत हुई है जबकि बीएसएफ में पांच, आईटीबीपी और एसएसबी में दो-दो लोगों की जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).