देश की खबरें | कोविड-19 संक्रमित युवा पत्रकार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय समाचार चैनल के लखनऊ कार्यालय में काम करने वाले युवा पत्रकार की मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण मौत हो गयी । परिजनों ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, एक सितंबर राष्ट्रीय समाचार चैनल के लखनऊ कार्यालय में काम करने वाले युवा पत्रकार की मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण मौत हो गयी । परिजनों ने इसकी जानकारी दी ।

परिजनों ने बताया कि नीलांशु शुक्ला (28) एक राष्ट्रीय समाचार चैनल में पत्रकार थे और मंगलवार सुबह कानपुर के सेवन एयरफोर्स अस्पताल में उनका निधन हो गया ।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Funeral: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने कहा, पिता जी का अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल में करना चाहते थे, लेकिन कई बाधाओं की वजह से पार्थिव शरीर वहां नहीं ले जा सके.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

नीलांशु के परिजन ऋषि शुक्ला ने बताया, ''बीस अगस्त को नीलांशु कोरोना संक्रमित हुये थे और उनका इलाज कानपुर के सेवन एयरफोर्स अस्पताल में चल रहा था जहां आज सुबह उनका निधन हो गया । उनका अंतिम संस्कार कानपुर के भगवानदास घाट पर किया जायेगा ।''

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इण्डिया टुडे मीडिया समूह के पत्रकार नीलांशु शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now