एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित येदियुरप्पा की हालत स्थिर : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की हालत अब स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पताल के हवाले से यह जानकारी मिली।

देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित येदियुरप्पा की हालत स्थिर : अस्पताल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, सात अगस्त कोविड-19 से संक्रमित, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की हालत अब स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पताल के हवाले से यह जानकारी मिली।

मनिपाल अस्पताल के निदेशक डॉ मनीष राय ने एक बयान में कहा कि येदियुरप्पा के सभी अंग भलीभांति काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड में रनवे पर फिसला एयर इंडिया का विमान, पायलट और 2 पैसेंजर की मौत- रिपोर्ट: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के अनुसार, “उनकी हालत स्थिर है और वे अपने कमरे से ही सारे काम कर रहे हैं। हमारे विशेषज्ञों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हुए है।”

बयान में यह भी कहा गया कि दो अगस्त को भर्ती होने से लेकर अब तक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़े | Air India Express Aircraft From Dubai Overshoots Runway at Calicut Airport in Kozhikode, Crashes Into Valley: केरल के कोझिकोड में रनवे पर फिसला एयर इंडिया का विमान, 170 यात्री थे सवार, पायलट समेत 3 की मौत, रिपोर्ट.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, येदियुरप्पा अस्पताल के अपने कमरे से ही फाइलों में हस्ताक्षर करने, वरिष्ठ मंत्रियों से हालात की समीक्षा करने जैसे काम कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आज मुख्य सचिव से फोन पर बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

77 वर्षीय येदियुरप्पा ने दो अगस्त की रात को बताया था कि कोविड-19 की जांच में वह पॉजिटिव पाए गए और डाक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).